Weather: भयंकर ठंड से कांपा शिमला, श्रीनगर में तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

Weather: पूरा उत्तर भारत इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, पहाड़ों पर तो बर्फबारी शुरू हो गई है , जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ गई है। ताजा अपडेट की बात करें तो आज हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भीषण शीत लहर चल रही है।

Recommended Video

      Weather: भयंकर ठंड से कांपा शिमला, श्रीनगर में तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

      इस ठंड की वजह से झीलें और झरने जम गए हैं और पानी की पाइपलाइनें जम गई हैं, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत हो गई है।

      Weather

      आपको बता दें कि चिल्ला-ए-कलां हर साल 21 दिसंबर से 29 जनवरी तक कश्मीर में सबसे कठोर सर्दियों की अवधि होती है। चिल्ला-ए-कलां एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है 'बड़ी सर्दी'। इसकी अवधि 40 दिनों की होती है। इसी वजह से इस वक्त श्रीनगर में तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है और डल झील के कई हिस्से जम चुके हैं।

      तो वहीं हिमाचल के शिमला और कुल्लू में भी जमकर सर्दी पड़ रही है। मौसम केंद्र ने 24 से 26 दिसंबर तक मंडी में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

      हिमाचल में स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। इन क्षेत्रों में बिजली की मांग में भी तेजी देखी गई है।ठंड के कारण पानी की पाइपलाइनें जमने से जल आपूर्ति बाधित हो रही है।

      आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है

      शिमला में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है, अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

      आज सुबह दिल्ली-एसीआर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है

      जहां पहाड़ों का ये हाल है तो वहीं दूसरी ओर आज सुबह दिल्ली-एसीआर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज यहां पर पूरे दिन मौसम गीला रहने की बात कही है। तो वहीं राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। करौली में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

      कोहरे की वजह से लोगों को बाहर आने-जाने में खासी दिक्कत

      घने कोहरे की वजह से लोगों को बाहर आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का यही हाल रहने वाला है इसलिए हर किसी को स्वास्थ्य़ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि जरा सी असावधानी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+