Weather News Today: फिर से हुआ गुलाबी ठंड का अहसास, दिल्ली-एनसीआर में बारिश
Weather Update News: पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिख रहा है। शनिवार को हुई यूपी, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश के बाद एक बार फिर ठंडक का एहसास होने लगा है। वहीं अल सुबह से दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर शुरू हो गया।
बर्फबारी और बारिश के चलते उत्तर भारत में तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। जिससे मामूली ठंड वापस आ गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में सुबह 4.30 बजे से ही बारिश देखी जा रही है। हालांकि नोएडा के आसपास इलाकों में बूंदाबादी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश देखी गई है।
#WATCH | Rain lashes parts of the national capital.
— ANI (@ANI) March 2, 2024
(Visuals from Rail Bhawan area, shot at 4.20 am) pic.twitter.com/Ow3hsbg4TS
मौसम विभाग के अनुसार 03 मार्च रविवार को दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाके में आसमान में अधिकांश रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में रविवार सुबह बूंदाबादी की संभावना जाहिर की गई है। वहीं 4 मार्च को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
तापमान की बात करें तो दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। ऐसे में 4 मार्च को अधिकतम 25 और न्यूनतम 12 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।
पहाड़ों पर बर्फबारी जारी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे पहाड़ी इलाकों में बीते 1 मार्च से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते सड़कें पूरी तरह से ठप हो गई हैं। दोनों राज्यों में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में भी तीन मार्च को ओलावृष्टि और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
इन राज्यों हुई बारिश
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में जमकर बारिश हुई। इसके अलावा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, सौराष्ट्र आदि में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार तीन मार्च को बिहार, झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तीन से चार मार्च, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तीन और चार मार्च को बारिश होगी। वहीं झारखंड में तीन मार्च को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications