Weather News: क्रिसमस पर नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में बारिश/बर्फबारी का अलर्ट, कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें

क्रिसमस पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारत के उत्तरी राज्यों में हल्की बारिश/बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, 23 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने हिमाचल में शनिवार को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है, क्योंकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने शुक्रवार रात से राज्य को प्रभावित किया है।

weather-news-rain-and-snow-alert

वहीं शिमला मौसम कार्यालय के निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ ने शुक्रवार रात से राज्य को प्रभावित किया है और अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी और बारिश की उम्मीद की जा सकती है और 24 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। पॉल के अनुसार, शिमला शहर में व्हाइट क्रिसमस की संभावना कम है, हालांकि, शिमला और निकटवर्ती किन्नौर जिले के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और ज्यादा बढ़ने वाली है। इस बीच, मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों को लेकर अच्छी खबर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली , उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जा रही है।

वहीं नोएडा, अलीगढ़ और गाजियाबाद में पारा और नीचे गिरने से घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब होकर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई और AQI 447 दर्ज किया गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 3 प्वाइंट बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हालांकि घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को यह सलाह दी गई है कि सुबह और देर शाम के वक्त यातायात के दौरान सावधान रहें। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कोहरे की भविष्यवाणी की बात करें तो अगले चार दिनों के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी के अनुसार, 24 और 25 दिसंबर को हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है; 24 दिसंबर को उत्तर पश्चिमी राजस्थान; 25-27 दिसंबर तक उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश घने कोहरे का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है। साथ ही यहां पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। ऐसे में जो पर्यटक इन राज्यों में घूमने गए हैं वे बर्फबारी का पूरा आनंद उठा सकते हैं। शनिवार और रविवार को उत्तरखांड में भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है जहां हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अगले चार दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+