Weather Alert: 16 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 15 सितंबर: कई राज्यों में चल रहे बारिश के दौरे के बीच बुधवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार यानी 16 सितंबर तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि 18 सितंबर से पूर्वी भारत में भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होगा।

heavy rain

Recommended Video

    Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में Orange Alert

    मौसम विभाग ने ट्वीट करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 17 सिंतबर के दौरान गुजरात राज्य, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी यूपी और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से बरसात होने की संभावना है। साथ ही बताया कि 15 तारीख के बाद पूर्वी एमपी, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड में बारिश की कमी आएगी।

    वहीं गुरुवार (16 सितंबर) को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-थलग इलाके में असाधारण भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 से 17 सितंबर तक उत्तर पश्चिम भारत (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) में काफी व्यापक बारिश का अनुमान लगाया है।

    आईएमडी के अनुसार 16 सितंबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 18 और 19 सितंबर को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें व्यापक रूप से व्यापक वर्षा और इन स्थानों पर अलग-अलग भारी बरसात होगी।

    इधर देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो आईएमडी के अनुसार इस महीने पहले ही भारी मात्रा में बारिश होने के बाद दिल्ली में गुरुवार को मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिसका मतलब है कि दिल्ली में मानसून की बारिश का एक और रिकॉर्ड देखने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+