Weather: मानसून की विदाई आज से शुरू, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए IMD का अपडेट
नई

जोरदार बारिश होने के आसार
जबकि आईएमडी के ताजा ट्वीट की बात करें तो अगले 2 घंटों के दौरान बहाजोई, सहसवां, कासगंज, गंजडुंडवारा, एटा (यूपी) के आसपास इलाकों में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), भिवाड़ी (राजस्थान) और आसपास के इलाकों जोरदार बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

बेंगलुरु में हुई भारी बारिश
मौसम विभाग ने पहले से ही केरल में 'रेड अलर्ट' जारी किया हुआ है तो वहीं कल रात से बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। बेंगलुरु में आज भी बादल छाए हुए हैं और भारी बारिश की आशंका है।

मानसून राजस्थान से वापसी करने वाला है
मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने कहा है कि आज से मानसून राजस्थान से वापसी करने वाला है, जिसके कारण राजस्थान के कई इलाकों में आज बारिश हो सकती है। वेबसाइट के मुताबिक इस वक्त पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

अलर्ट जारी
इसलिए अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और छत्तीसगढ़, रायलसीमा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आज जोरादर बारिश हो सकती है,जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications