बिगड़ सकता है देश के मौसम का मिजाज, किसानों के लिए जारी दिशा निर्देश

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने जारी सूचना में कहा है कि अगले दो से चार दिनों के दौरान देश के कुछ हिस्‍सों में बादलों में गड़गड़ाहट, तेज आंधी और ओला वृष्टि की संभावना है।

विभाग ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ इस समय ईरान और आसपास के क्षेत्रों पर केंद्रित है और यह 11 मार्च से भारतीय उपमहा‍द्वीप के ऊपर अपना प्रभाव डालेगा। शनिवार से लेकर सोमवार तक कई दिनों तक कई राज्‍य और क्षेत्र इससे प्रभावित हो सकते हैं।

-
%u092C%u093F%u0917%u0921%u093C %u0938%u0915%u0924%u093E %u0939%u0948 %u092E%u094C%u0938%u092E %u0915%u093E %u092E%u093F%u091C%u093E%u091C

%u092C%u093F%u0917%u0921%u093C %u0938%u0915%u0924%u093E %u0939%u0948 %u092E%u094C%u0938%u092E %u0915%u093E %u092E%u093F%u091C%u093E%u091C

-
-

कहां कहां हो सकता है असर

  • जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली , राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश
  • मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और विदर्भ
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल
  • असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

क्‍या कहा है मौसम विभाग ने

  • 11 से 13 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ज्‍यादातर स्‍थानों पर बारिश या बर्फबारी।
  • 11 से 13 मार्च तक भारत के पूर्वोत्‍तर के मैदानी क्षेत्रों में ज्‍यादातर जगहों पर बारिश या बादल गरज सकते हैं।
  • 13 से 15 मार्च तक पूर्वी भारत और 12 और 13 मार्च को मध्‍य भारत में कुछ स्‍थानों पर बारिश या बादल गरज सकते हैं।
  • 14 मार्च को पूर्वोत्‍तर राज्‍यों और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्‍थानों पर बारिश या बादल गरज सकते हैं।

-
%u0915%u093F%u0938%u093E%u0928%u094B%u0902 %u0915%u094B %u091C%u093E%u0930%u0940 %u0915%u093F%u090F %u0917%u090F %u0926%u093F%u0936%u093E%u0928%u093F%u0930%u094D%u0926%u0947%u0936

%u0915%u093F%u0938%u093E%u0928%u094B%u0902 %u0915%u094B %u091C%u093E%u0930%u0940 %u0915%u093F%u090F %u0917%u090F %u0926%u093F%u0936%u093E%u0928%u093F%u0930%u094D%u0926%u0947%u0936

%u092E%u094C%u0938%u092E %u0935%u093F%u092D%u093E%u0917 %u0915%u0940 %u0913%u0930 %u0938%u0947 %u0915%u093F%u0938%u093E%u0928%u094B%u0902 %u0915%u094B %u0915%u0941%u091B %u0926%u093F%u0936%u093E %u0928%u093F%u0930%u094D%u0926%u0947%u0936 %u0926%u093F%u090F %u0917%u090F %u0939%u0948%u0902%u0964
-
-

मौसम विभाग की चेतावनी

  • 11 से 13 मार्च के बीच जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्‍थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी।
  • जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के ऊपर एक या दो स्‍थानों पर तेज आंधी या ओला वृष्टि।
  • 11, 12 और 13 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्‍थान में ओला वृष्टि।
  • 12-13 मार्च को पूर्वी राजस्‍थान और पूर्वी उत्त्‍तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओला वृष्टि की संभावना।
  • मध्‍य प्रदेश और विदर्भ में 12-13 मार्च को बादलों में गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं ओला वृष्टि।
  • छत्‍तीसगढ़ में 13-14 मार्च बादलों में गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं ओला वृष्टि।
  • बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 13-14 मार्च को एक या दो स्‍थानों पर तेज आंधी और ओला वृष्टि।
  • 14 मार्च को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में तेज आंधी या ओला वृष्टि।

किसानों के लिए निर्देश

  • पानी की उचित निकासी जरूरी।
  • सिंचाई न करें।
  • अगड़ी फसल की बुआई करें।
  • ज्‍यादा सुरक्षित जगहों पर अनाज रखें।
  • ओला वृष्टि की संभावना के कारण बगीचों को इससे बचाएं।
  • बादलों की गड़गड़ाहट/ओला वृष्टि के दौरान जानवरों को घर के भीतर बांधें।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+