Weather Live Updates In Hindi: उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा, हिमाचल में अब तक 17 मौतें, J-K में NH-44 बंद

Weather Live Updates In Hindi: कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम बिगड़ा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में दो दिनों से बारिश जारी है। जम्मू कश्मीर में जमकर बारिश देखी गई, जिसके चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी लेकिन इसे एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। जबकि हिमाचल में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया।

Weather Live

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Jul 11, 2023, 6:07 AM IST

खतरे के निशान से उपर यमुना नदी

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा। यहां 205.33 मीटर के निशान के ऊपर पानी पहुंच गया है। हाई फ्लड की स्थिति 207.49 मीटर पर होती है।
Jul 11, 2023, 4:45 AM IST

हिमाचल में बारिश का अलर्ट

सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर व लाहौल में आगामी 24 घंटे के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट और ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है...सोलन, शिमला, सिरमौर,कुल्लू, मंडी, किन्नौर,लाहौल-स्पीति में आगामी 24 घंटे के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है: संदीप कुमार शर्मा, वरिष्ठ IMD वैज्ञानिक, शिमला
Jul 11, 2023, 3:39 AM IST

रामबन में आपातकालीन बाईपास का निर्माण

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यातायात बहाल करने के लिए NHAI द्वारा सेरी, रामबन में एक आपातकालीन बाईपास का निर्माण करने के लिए काम किया जा रहा है।
Jul 11, 2023, 2:22 AM IST

सड़क किनारे रहने को मजबूर लोग

दिल्ली: यमुना नदी के बढ़ता जलस्तर के बाद किनारे रहने वाले परिवारों को सड़कों पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। (मयूर विहार एक्सटेंशन से दृश्य)
Jul 11, 2023, 12:55 AM IST

हिमाचल में 20 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा है। भारी बारिश के चलते बहुत जगह ब्रिज और सड़कें अवरुद्ध हैं। अब तक भूस्खलन और घर गिरने की वजह 20 लोगों की मृत्यु हुई है...ब्यास नदी के किनारे फंसे 6 मजदूरों को बचा लिया गया है: ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव, राजस्व व आपदा प्रबंधन, शिमला
Jul 11, 2023, 12:52 AM IST

ऊना में थमी बारिश, कुछ सड़कें हुई अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश: ऊना पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में बारिश थम गयी है। कुछ सड़कें आंशिक रूप से अवरुद्ध हैं, हालांकि यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। सभी को जल निकायों के पास न जाने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी जाती है।
Jul 11, 2023, 12:50 AM IST

मंडी में भारी बारिश के बाद राहत शिविर बना लोगों का आसरा

हिमाचल प्रदेश: मंडी प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को भोजन, दवा और सोने की सुविधा प्रदान करने के लिए ब्यास सदन में एक राहत शिविर स्थापित किया। यह कैंप उन लोगों के लिए है जिनके घर ब्यास नदी में डूब गए हैं या जो निचले इलाकों में रह रहे थे।
Jul 11, 2023, 12:48 AM IST

मदुरै में आफत की बारिश

तमिलनाडु: मदुरै जिले में भारी बारिश; जिले के कई हिस्सों में 20 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करते देखा गया। राहत की बात यह है कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
Jul 10, 2023, 10:55 PM IST

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा, नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा

पहाड़ी राज्यों में खराब मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे। ताजा घटनाक्रम में उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने की रिपोर्ट सामने आई है। ANI के अनुसार, जुम्मा में ग्लेशियर फटने से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है।
Jul 10, 2023, 10:53 PM IST
दिल्ली

दिल्ली के 'सरकारी' स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

दिल्ली में शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।
Jul 10, 2023, 10:52 PM IST

अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर जलभराव

हरियाणा: अंबाला में भारी बारिश के कारण अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर जलभराव हुआ।
Jul 10, 2023, 10:51 PM IST
दिल्ली

दिल्ली में यमुना का जलस्तर डेंजर मार्क से ऊपर

यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से ऊपर है। सोमवार रात आठ बजे नदी का पानी 205.76 मीटर पर बह रहा था। सरकार 206 से अधिक ऊंचाई पर पानी बहने पर खुदाई की बात कह चुकी है।
Jul 10, 2023, 10:49 PM IST
हिमाचल प्रदेश

आपदा के बीच आसमां में सतरंगी छटा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी में इंद्रधनुष देखा गया। खराब मौसम के बीच सतरंगी इंद्रधनुष से लोगों को मौसम में सुधार और राहत की आस बंधी है।
Jul 10, 2023, 10:47 PM IST
दिल्ली

दिल्ली में 11 जुलाई को सभी एमसीडी स्कूल बंद

भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली में 11 जुलाई को सभी एमसीडी स्कूल, एमसीडी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल भी बंद रहेंगे।
Jul 10, 2023, 10:46 PM IST
हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी का रौद्र रूप, तेज बहाव में बह गया ट्रक- VIDEO

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ब्यास नदी का रौद्र रूप दिखा। एक ट्रक नदी की तेज बहाव में बह गया। वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति ने शूट किया और पुलिस ने इस हादसे की पुष्टि भी की।
Jul 10, 2023, 10:44 PM IST
हिमाचल प्रदेश

SP ने कहा- मंडी की स्थिति नियंत्रण में, बचाव केंद्रों में भेजे गए लोग

मंडी के हालात पर एसपी सौम्या सांबसिवन ने बताया, "ब्यास नदी के पार रहने वाले लोगों को बचा लिया गया है...उन्हें बचाव केंद्र भेजा गया है। कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है।" क्योंकि केवल 3 से 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है।
Jul 10, 2023, 10:42 PM IST
हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी के किनारे के घरों को खाली कराया गया

लगातार बारिश के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। खतरे को भांपते हुए मंडी जिले में ब्यास नदी के किनारे के घरों को खाली करा लिया गया है।
Jul 10, 2023, 10:40 PM IST
हिमाचल प्रदेश

राहत एवं बचाव कार्यों पर DGP ने क्या कहा?

खराब मौसम और आपदा में प्रशासन की तैयारियों पर हिमाचल प्रदेश की कार्यवाहक डीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने राज्य में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों पर कहा, "एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को हर जगह तैनात किया गया है। यह एक चुनौती है और हर कोई इससे निपटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है। हम फंसे हुए लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।"
Jul 10, 2023, 10:38 PM IST
हिमाचल प्रदेश

शिमला के कोकुनाला में सड़क बही

भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश के शिमला के कोटखाई उपमंडल के कोकुनाला में एक सड़क बह गई।
Jul 10, 2023, 10:36 PM IST
दिल्ली

दिल्ली-अंबाला रूट पर लगभग 24 ट्रेनें रद्द

बारिश के कारण ट्रेन पर असर को लेकर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया, "उत्तर भारत में खराब मौसम के कारण दिल्ली-अंबाला मार्ग पर चलने वाली लगभग 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं...अभी मौद्रिक नुकसान का अनुमान देना संभव नहीं है।"
Jul 10, 2023, 10:34 PM IST
पंजाब

सुखना झील ओवरफ्लो, खतरे में बस्तियां

चंडीगढ़ में लगातार भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ की सुखना झील ओवरफ्लो हो रही है। इससे आसपास की बस्तियों को खतरा पैदा हो गया है।
Jul 10, 2023, 10:32 PM IST

बारिश-बाढ़ पीड़ित राज्यों को पीएम मोदी का आश्वासन

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में बारिश से संबंधित स्थिति के बारे में बात की। पीएम ने प्रभावित राज्यों को भारत सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
Jul 10, 2023, 9:21 PM IST
जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में NH-44 बंद, पुलिस ने क्या बताया?

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यातायात कल (मंगलवार, 11 जुलाई) को निलंबित रहेगा। भारी वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की यात्रा के लिए मुगल रोड लेने की सलाह दी जाती है।
Jul 10, 2023, 7:24 PM IST
हिमाचल प्रदेश

अब तक 17 लोगों की मौत, लगभग 300 पर्यटकों को एयरलिफ्ट करने की कोशिश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जारी बयान के अनुसार, राज्य में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम के मुताबिक शुरुआती अनुमान के अनुसार नुकसान 3000 से 4000 करोड़ रुपये के बीच नुकसान हुआ है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में फंसे लगभग 300 पर्यटकों और निवासियों को निकालने के प्रयास जारी हैं। तीर्थयात्रा के दौरान छह मौतों की सूचना के कारण श्रीखंड महादेव यात्रा को बाकी सीज़न के लिए रोकने का निर्देश दिया गया है।
Jul 10, 2023, 7:21 PM IST
दिल्ली

कर्तव्य पथ लॉन के अंडरपास में जलजमाव

राष्ट्रीय राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण कर्तव्य पथ लॉन के अंडरपास में जलजमाव हो गया है।
Jul 10, 2023, 7:19 PM IST
दिल्ली

दिल्ली में 13 जगहों पर पेड़ उखड़े, कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी लगातार बारिश से निपटने में जुटी है। स्पेशल सीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा, भारी बारिश के कारण दिल्ली में 13 जगहों पर पेड़ उखड़ गए। इससे शहर में 9 स्थानों पर यातायात बाधित हो गया। रविवार को, 80 स्थानों पर जलभराव की सूचना मिली थी।
Jul 10, 2023, 7:17 PM IST
दिल्ली

दिल्ली की सड़कों पर जलभराव का सिलसिला जारी

धौला कुआँ से सामने आए दृश्य में देखा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो रहा है। कई और इलाकों में भी जलजमाव देखा गया। सड़कों पर पानी इतना है जिसमें ट्रकों के पहिए भी कई इंच डूब रहे हैं।
Jul 10, 2023, 7:15 PM IST
हरियाणा

पंचकुला के सभी स्कूल 11 और 12 जुलाई को बंद

हरियाणा में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा, लगातार बारिश के कारण पंचकुला के सभी स्कूल 11 और 12 जुलाई को बंद रहेंगे।
Jul 10, 2023, 7:13 PM IST
दिल्ली

यमुना खतरे के निशान से ऊपर

पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.40 मीटर को पार कर गया है।
Jul 10, 2023, 7:12 PM IST
पंजाब

दहशत की स्थिति नहीं, सब कुछ नियंत्रण में है

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने खराब मौसम के बाद शहर में स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों और एहतियाती कदमों पर कहा, "फिलहाल कोई दहशत की स्थिति नहीं है। सब कुछ नियंत्रण में है। टीमें तैनात कर दी गई हैं और स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। हम सभी तैयार हैं।"
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+