Weather Updates: कई राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Weather Updates LIVE: देश में आज भी कई जगहों पर बारिश के आसार हैं, हालांकि दिल्ली में मौसम ड्राई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश की राजधानी में मौसम आज साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं है, हालांकि इस कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।

Weather Updates LIVE

तो वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 30, 2024, 3:58 PM IST

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "नेपाल में जिन भारतीय नागरिकों को सहायता की आवश्यकता है, वे निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों (व्हाट्सएप के साथ) पर संपर्क कर सकते हैं: +977-9851316807 - [आपातकालीन हेल्पलाइन] +977-9851107021- [अताशे (कांसुलर)] +977-9749833292 - [एएसओ (कांसुलर)]"
Sep 30, 2024, 2:55 PM IST

स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची

स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची, आपको बता दें कि गोरखपुर, कुशीनगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
Sep 30, 2024, 12:45 PM IST

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 192 हुई

नेपाल में शनिवार से भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 192 हो गई: गृह मंत्रालय
Sep 30, 2024, 12:44 PM IST

शिवहर में बाढ़ जैसी स्थिति

बिहार: शिवहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। शिवहर जिले के तरियानी छपरा में बागमती नदी का पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Sep 30, 2024, 11:08 AM IST

मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसी स्थिति

बिहार: मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। कटरा के बकुची पावर ग्रिड परिसर में भी पानी घुसा।
Sep 30, 2024, 8:33 AM IST

सुपौल में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

सुपौल में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जनजीवन इससे प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
Sep 30, 2024, 8:32 AM IST

नेपाल में भारी बारिश, बिहार में जल प्रलय का खतरा!

Weather News: नेपाल में भारी बारिश, बिहार में जल प्रलय का खतरा! कोसी नदी का बांध टूटा
Sep 30, 2024, 8:32 AM IST

महराजगंज जिले में बाढ़...

नेपाल और बिहार से सटे महराजगंज जिले में बाढ़, जनजीवन अस्च-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+