Weather: उत्तर और मध्य भारत में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Weather: उत्तर और मध्य भारत में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
नई दिल्ली, 1 अगस्त: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि उत्तर भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों में तेज बारिश होगी। आईएमडी ने शनिवार (31 जुलाई) को उत्तर और मध्य भारत में होने वाली तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र और एक मानसून ट्रफ की वजह से 31 जुलाई से 1 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
Recommended Video

रविवार और सोमवार के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने फिलहाल रविवार यानी 1 अगस्त के लिए येलो अलर्ट और सोमवार यानी 2 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 31 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान छिटपुट से भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 1 और 2 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 2 अगस्त के बाद इन इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में भी आज और कल बारिश
आईएमडी ने कहा, 1 अगस्त को पंजाब में, 2 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और 4 अगस्त तक उत्तराखंड और हरियाणा में भारी बारिश होगी। वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से तेज बारिश होने वाली है। आईएमडी ने कहा, दिल्ली में भी 1 अगस्त और 2 अगस्त को बारिश होगी।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों में 4 दिन तेज बारिश के अनुमान
मौसम विभाग ने कहा, उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, आगरा, चित्रकूट, इटावा, एटा, औरैया और ललितपुर जिलों में बारिश दर्ज की जाएगी। आईएमडी ने कहा, दिल्ली में भी 1 अगस्त और 2 अगस्त को बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications