अगले कुछ घंटों में इन जगहों में आ सकता है आंधी-तूफान, इस साल मॉनसून भी है लेट

नई दिल्ली। आज मौसम में परिवर्तन हो सकता है, मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन घंटों के बीच पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की आशंका है, इससे पहले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई थी लेकिन इस कारण दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया था।

अगले दो-तीन घंटों में दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश

अगले दो-तीन घंटों में दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश

विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में आई यह तब्दीली एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है, जिसके चलते अरब सागर से आ रही नाम हवाएं बादल बना रही है, जिसकी वजह से बारिश हो रही है , जिसकी वजह से भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है, आपको बता दें कि यह प्री-मॉनसून बारिश है।

मॉनसून में देरी

मॉनसून में देरी

इस बार मॉनसून थोड़ा लेट है, यह केरल में पांच दिन की देरी के साथ छह जून को पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को मानसून के केरल आगमन का पूर्वानुमान जारी किया है। केरल में मानसून सामान्यत एक जून को पहुंचता है लेकिन इसमें सात दिनों का अंतर रहता है, हालांकि एक दिन पहले ही निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने चार जून को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन मौसम विभाग ने उसकी रिपोर्ट को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि छह जून को मानसून केरल पहुंचेगा। विभाग ने यह भी कहा है कि 18-19 मई के बीच मानसून के अंडमान सागर में सक्रिय होने की संभावना है, इसके बाद मानसून केरल की तरफ बढ़ेगा।

बारिश के कारण प्रदूषण होगा कम

बारिश के कारण प्रदूषण होगा कम

मौसम विभाग की माने तो एक से दो दिन में उत्तर भारत में मौसम का बदला हुआ रूप नजर आएगा, यहां हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे और बारिश भी होगी, यही नहीं कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे, आपको बता दें कि इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में धूल बढ़ने से वायु की गुणवत्ता में गिराटव दर्ज की गई है, मौसम विभाग का मानना है कि अभी धूल भरी आंधी चलने के साथ-साथ बूंदा बांदी के भी आसार हैं, ऐसे में वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

यहां भी बिगड़ा है मौसम

यहां भी बिगड़ा है मौसम

उत्तराखंड में अगले तीन दिन ज्यादातर जगह बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में 16 मई तक मौसम खराब रह सकता है तो वहीं कर्नाटक के कई इलाकों में कल से बारिश हो रही है।

बेंगलुरु में आया आंधी-तूफान

बेंगलुरु में आया आंधी-तूफान

बेंगलुरु में भी कल शाम को भारी बारिश हुई हैं और बर्फीली हवाएं चली हैं, जिससे लोगों को ऑफिस से घर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग ने कहा है कि आज भी बेंगलुरु में भारी बारिश और बिजली चमक सकती है तो मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं तो शाम तक कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+