कुछ घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज (बुधवार) भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज गोवा, कर्नाटक और ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इनके साथ-साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के आसपास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

मौसम विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

मौसम विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी बंगाल के समुद्री तटों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ, ओडिशा, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के समुद्र तटीय इलाके, तेलंगाना, और दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश

कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं चल रहा हैं। यहं गरज के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश के अनुमान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाको में मछुआरों को ना जाने की सलाह दी है।

दिल्ली में भी बदला मौसम

दिल्ली में भी बदला मौसम

मंगलवार को हुई दिल्ली और एनसीआर में तेज बारिश हुई है। इसके बाद राजधानी के मौसम में भी बदलाव आया है। दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 35.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को भी बारिश हो सकती है। बारिश का तापमान पर काफी असर पड़ा। सोमवार को अधिकतम पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, मंगलवार को 7 डिग्री गिरकर सामान्य से 4 डिग्री कम 30.0 डिग्री सेल्सियस रह गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+