Weather: बेंगलुरू में मूसलाधार बारिश, केरल में Red Alert, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 06 सितंबर। राजधानी बेंगलुरू समेत पूरे कर्नाटक में मूसलाधार बारिश ने कहर ढाया हुआ है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो वहीं आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। कुछ जगहों पर तो राहत कार्य के लिए नावों और ट्रैक्टरों का प्रयोग किया जा रहा है तो कहीं पर भारी बारिश की वजह से घर ढह गए हैं। तो वहीं प्रभावित एरिया में अब स्कूल ऑनलाइन चल रहे हैं तो वहीं दो दिनों के लिए पीने के पानी की आपूर्ति भी बाधित रहेगी क्योंकि कावेरी वाटर स्टेशन मांड्या में प्रभावित है, जिसकी वजह से दो दिनों तक शहर में कावेरी वॉटर नहीं आएगा।
Recommended Video

300 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि बेंगलुरू में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बारिश और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए रात में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। तो वहीं मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और 9 सितंबर तक यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

केरल में Red Alert
यहीं नहीं मौसम विभाग ने आज केरल के भी चार जिलों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और रेड अलर्ट जारी किया है। उसने मंगलवार के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट और अलाप्पुझा, कोट्टायम ,एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

उमस भरा मौसम
ये तो बात हुई दक्षिण भारत की, अब बात करते हैं राजधानी दिल्ली की, जहां पर आज भी उमस भरा मौसम रहेगा, हालांकि दिन भर बादल छाए रहने की उम्मीद है।राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यहां पर बरसेंगे बादल
तो वहीं आज उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में भी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications