Weather: यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश के आसार, उत्तरखंड में Red Alert, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 16 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। भारत मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बरसात का अंदेशा व्यक्त किया है। यूपी-उत्तराखंड में आज भी कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने आज भी यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। यूपी के लखनऊ में कल से ही बहुत बारिश हो रही है, जिसने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।
Recommended Video

लखनऊ में स्कूल बंद
भारी बारिश के चलते आज लखनऊ में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं तो वहीं कई सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर भी आज बंद रहेंगे। हालांकि स्कूल केवल लखनऊ में ही बंद है। तो वहीं लखनऊ के तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

उत्तरखंड में Red Alert
तो वहीं उत्तराखंड में आज के लिए ऑरेन्ज अलर्ट और 17 -18 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में आज भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जानने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है
राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है लेकिन यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आस-पास रह सकता है। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती है, हालांकि ये हवाएं हल्की हो होंगी।

पूर्वी राजस्थान में हल्की से बारिश हो सकती है
तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र् में भारी बारिश हो सकती है , जबकि गुजरात में भी तेज बारिश का अंदेशा है। जबकि महाराष्ट्र में आज भी बारिश हो सकती है जबकि और पूर्वी राजस्थान में हल्की से बारिश हो सकती है।

भारी बारिश का अंदेशा
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान आज महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, , उत्तराखंड, असम , सिक्किम में भारी बारिश का अंदेशा व्यक्त किया है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications