Weather: कई राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश , देहरादून में स्कूल-कॉलेज बंद, दिल्ली में Yellow Alert जारी
नई दिल्ली, 20 जुलाई। देश की राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग ने आज यहां पर Yellow Alert जारी किया है। उसके मुताबिक आज दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी। आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले ही यहां पर मूसलाधार बारिश की आशंका व्यक्त की हुई है, फिलहाल दिल्लावासियों को बेसब्री से यहां पर झमाझम बारिश का इंतजार है क्योंकि इस वक्त दिल्ली वाले उमस से काफी परेशान हैं।
Recommended Video

उत्तराखंड के 9 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड, यूपी, बिहार में भी भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है। उत्तराखंड के 9 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं देहरादून-टिहरी में स्कूल-कॉलेज आज बंद है। सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश के मद्देदनजर अलर्ट रहने को कहा है।

राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है
तो वहीं आज राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है और इसी कारण उसने यहां पर अलर्ट जारी किया है। कोटा, उदयपुर में तो भारी से भारी बारिश का अनुमान है। तो वहीं अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के आसार हैं।

महाराष्ट्र के कई जिलों में भी आज बरसात हो सकती
जबकि पंजाब, हरियाणा में भी आज बादल बरस सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है तो वहीं गुजरात में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भी आज बरसात हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान यहां होगी भारी बारिश
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि गुरुवार तक पूरे उत्तर भारत में मानसून गति पकड़ लेगा तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावाना है और तेज हवाएं चल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications