Weather: दिल्ली में शुरू होगा बारिश का दौर, गुजरात समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 18 जुलाई। कहते हैं कि सावन महीने में भारी बारिश होती है लेकिन इस बार देश के कई कोने में तो बरसात ने लोगों का जीना दूभर किया है लेकिन कहीं-कहीं लोग बारिश की एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से दिल्ली में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, यूपी में आज से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आज भी अधिकतम तापमान दिल्ली में 35-36 डिग्री के आस-पास ही रहेगा।

Recommended Video

    Weather Update: IMD ने जारी किया अलर्ट, Rajasthan से लेकर उत्तराखंड तक | वनइंडिया हिंदी | *News
    देश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव हैं

    देश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव हैं

    आईएमडी के मुताबिक इस वक्त देश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, एक बंगाल की खाड़ी में और दूसरा गुजरात में, जिसकी वजह से गुजरात समेत पूरे साउथ में भारी बारिश हो रही है, जबकि मध्य यूपी और दिल्ली के आस-पास इलाकों में बारिश की कमी देखी जा रही है।

     आज से मौसम के बदलने के आसार हैं

    आज से मौसम के बदलने के आसार हैं

    फिलहाल आज से मौसम के बदलने के आसार हैं, बिहार के कई जिलों में आज वज्रपात होने की भी आशंका है तो वहीं उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। तो वहीं आज से लेकर अगले 24 घंटों में गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड , महाराष्ट्र, पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है।

    गुजरात में आज भी बादल बरस सकते हैं

    गुजरात में आज भी बादल बरस सकते हैं

    जबकि गुजरात में आज भी बादल बरस सकते हैं, मालूम हो कि गुजरात में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है,अभी तक 106 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। तो वहीं असम में हालात पहले से बेहतर हुए हैं, वैसे आज भी यहां पर बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    कर्नाटक- तमिलनाडु में हो सकती है भारी बारिश

    कर्नाटक- तमिलनाडु में हो सकती है भारी बारिश

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि 21 जुलाई से पूरे उत्तर भारत में मानसून गति पकड़ लेगा तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+