Weather: अगले 48 घंटों में बदलेगा उत्तर भारत के मौसम का मिजाज, दिल्ली में ग्रीन अलर्ट, जानिए इसके बारे में
नई दिल्ली, 15 जुलाई। दिल्ली में आज भी हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि उम्मीद के मुताबिक राजधानी में मानसूनी बारिश हुई नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अब जल्द ही दिल्ली में मूसलाधार बारिश का सिलसिला चालू हो सकता है और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
Recommended Video

दिल्ली में भारी बारिश होने की बात कही
उसने अगले 48 घंटों के अंदर दिल्ली में भारी बारिश होने की बात कही है तो वहीं मौसमविभाग (IMD) ने कहा कि आज यहां हल्की और छिटपुट बारिश होने की संभावना है तो वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

19 जुलाई तक के लिए ग्रीन अलर्ट जारी
फिलहाल दिल्ली में 19 जुलाई तक के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है, जो कि केवल बादल छाने और हल्की बारिश का सूचक है। इस दौरान मध्यम हवाएं भी चल सकती है। जहां दिल्ली का ये हाल हैं वहीं दूसरी ओर यूपी में भी लोग उमस से प्रताड़ित है, हालांकि मौसम विभाग ने यहां भी शनिवार से बारिश होने के संकेत दिए हैं।

भारी बारिश की चेतावनी
तो वहीं आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर पूर्वी- पश्चिमी यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड , महाराष्ट्र, पंजाब में भारी बारिश हो सकती है जबकि केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है तो वहीं गुजरात में आज भी रेड अलर्ट जारी है।

भारी बारिश होगी
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,ओडिशा तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा और गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी है।












Click it and Unblock the Notifications