Weather Updates: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका, पहाड़ों पर भी बिगड़ेगा मौसम
नई दिल्ली, 14 फरवरी। साल 2022 के दूसरे महीने फरवरी ने अपना आधा सफर तय कर लिया है लेकिन लोगों को अभी भी बारिश, कोहरे और ठंडी हवाओं से फुरसत नहीं मिली है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसकी वजह तापमान में कमी आएगी और लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 15 और 16 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका
तो वहीं 17 से 20 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं , जबकि राजधानी दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है और दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार देखा नहीं जा रहा है। सोमवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 दर्ज किया गया, जो कि खराब ही श्रेणी में आता है। आने वाले दिनों में भी यहां सुधार की गुंजाइश दिखाई नहीं पड़ रही है।

कई राज्यों में छाएगा कोहरा
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु-पुदुचेरी-कराइकल और दक्षिण केरल- माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जिससे साउथ में भी मौसम में तब्दीली देखने को मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम घना कोहरा देखने को मिलेगा और दिन में हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार 25-35 किमी प्रति घंटे हो सकती है तो वहीं अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। तो वहीं पूर्वोत्तर में भी कुछ जगहों पर इंद्र देवता मेहरबान नहीं हो सकते हैं।

मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान आपको यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, में घना कोहरा और असम, मेघालय और त्रिपुरा मेंहल्की बारिश हो सकती है इसलिए मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 252 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग- 247 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली-253 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-248 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 232 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 239 QI बहुत खराब
- लोधी रोड, 239 AQI बहुत खराब












Click it and Unblock the Notifications