Weather: दिल्ली में गर्मी, UP में तूफानी हवाएं, राजस्थान-झारखंड में बारिश, पढ़िए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: देशभर में औसतन मार्च का मौसम सामान्य रहता है लेकिन इस बार अलग-अलग जगहों पर ऐसा होता नहीं दिखा है। मार्च में त्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी देखने को मिली है तो कई राज्यों में तूफानी हवाएं और बारिश हुई है। आज शनिवार 22 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से झारखंड, राजस्थान, गुजरात, और मध्यप्रदेश समेत मैदानी इलाकों में बादल देखने को मिले रहे हैं।

राजस्थान और झारखंड में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। तमिलनाडु के इलाकों में आज सुबह बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि इस हफ्ते से धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव होगा।

Weather Forecast Today

Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली समेत एनसीआर में आज मौसम सामान्य रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दोपहर में तेज धूप खिलेगी। रात और सुबह में हल्की ठंडक महसूस होगी। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली में 22 से 26 मार्च तक आसमान साफ रहेगा।

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश और ओले का अलर्ट

झारखंड में 24 घंटे से कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि हो रही है। झारखंड के धनबाद, जामताड़ा, दुमका, रामगढ़, रांची, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो जैसे जिलों में आज भी बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओले का लेकर भी अलर्ट है। प्रदेश में 24 मार्च से मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के अलर्ट

राजस्थान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से बीकानेर, चूरू और उनके आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। आज राजस्थान के 9 जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और भरतपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। अगले 24 घंटों में यूपी के कुछ जिलों में बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटा और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है। हालांकि राज्य में 23 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा।

Maharashtra weather: महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने महाराष्ट्र के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मुंबई और इसके महानगरीय क्षेत्रों के लिए बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। IMD ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और हवादार बना रहेगा।

Karnataka weather update: कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने कर्नाटक के 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी बेंगलुरु में 23 मार्च से भारी बारिश होगी। पिछले हफ्ते हुई कुछ बारिश के बाद, बेंगलुरु में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। बारिश से प्रभावित होने वाले अन्य जिले हैं, तुमकुरु, रामनगर, मैसूर, मांड्या, कोडागु, कोलार, हसन, चिक्कमगलुरु, चिक्कबल्लापुर, चामराजनगर, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और दक्षिण कन्नड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+