Weather Forecast Today: दिल्ली में बरसेंगे बादल, उतराखंड में भारी बारिश की आशंका, 11 राज्यों में Rain Alert

Weather Forecast Today: पूरे देश में इस वक्त मानसून की झमाझम बारिश जारी है लेकिन कहीं-कहीं तो बरसात ने अपना रौद्र रूप दिखाया है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं आईएमडी ने 10 जुलाई 2026 को भारत के 11 राज्यों में भारी बारिश की आशंका -जताई है और लोगों से अपील की है कि 'वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।'

IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने ANI से बात करते हुए कहा कि 'मानसून अब पूरे देश में फैल चुका है, जिसमें राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के बचे हुए हिस्से भी शामिल हैं। इसकी वजह यह है कि कुछ दिन पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बना था जो उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए एक डिप्रेशन में बदल गया।'

Weather Forecast Today

'अभी यह दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों में एक स्पष्ट कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, उत्तराखंड में आज और कल बहुत भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।'

बारिश के दौरान तूफानी हवाएं चलेंगी: डॉ. नरेश

डॉ. नरेश का अनुमान है कि बारिश के दौरान तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। जिन 11 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और त्रिपुरा।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में येलो अलर्ट जारी है. चलेंगी तूफानी हवाएं, लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत।

यूपी के 24 जिलों में भारी बारिश की आशंका

अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, झांसी, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर ,अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट में भारी बारिश की आशंका है।

बिहार में भी होगी बरसात

बिहार में अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, पटना, नालंदा में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। लोगों को संभलकर रहने की हिदायत दी गई है।

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान

महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। हालांकि मुंबई में आज येलो अलर्ट है। ठाणे, पालघर और नासिक में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

राजस्थान में मौसम रहेगा खराब

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू में रेन अलर्ट है।

उत्तराखंड -हिमाचल में रहेगा मौसम खराब

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश क की आशंका है , यहां ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि हिमाचल में भी मौसम खराब रहेगा। शिमला- मनाली में रेन अलर्ट है।

यह पढ़ें:Ghaziabad Rain Tragedy: तूफानी बारिश का कहर! सड़क धंसी, कार गड्ढे में समाई-3 साल की बच्ची की डूबकर मौत
यह पढ़ें:Ghaziabad Rain Tragedy: तूफानी बारिश का कहर! सड़क धंसी, कार गड्ढे में समाई-3 साल की बच्ची की डूबकर मौत
 यह पढ़ें:Uttarakhand Weater: उत्तराखंड में बारिश ने धरा रौद्र रूप, लैंडस्लाइड से 38 सड़कें बंद, टिहरी में ढहा मकान
यह पढ़ें:Uttarakhand Weater: उत्तराखंड में बारिश ने धरा रौद्र रूप, लैंडस्लाइड से 38 सड़कें बंद, टिहरी में ढहा मकान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+