Weather: दिल्ली से UP-बिहार तक आंधी-बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी, मई के महीने में कैसा रहेगा मौसम?

Weather forecast: देशभर में मई के महीने मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज एक मई से भारत के कई राज्यों में मौसम की स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून गतिविधियां जल्द शुरू होने वाली हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में अभी भी हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। मई में इन राज्यों में सामान्य से अधिक तापमान और हीटवेव का कहर देखा जाएगा।

Weather forecast

दक्षिण और पूर्वी भारत में भी बारिश होने की संभावना है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि मई के महीने में उत्तर भारत में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य भागों खासकर उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व में सामान्य से अधिक शुष्क स्थिति की उम्मीद की जा सकती है।

Delhi Rain: दिल्ली में कब होगी बारिश?

दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश, बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। दिल्ली में तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश और धूल भरी आंधी के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज एक मई से धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लू की स्थिति नहीं रहेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लेकिन बारिश होने की वजह से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

🔵 Bihar Rain: बिहार के 25 जिलों में आज एक मई को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। बिहार के पटना, बक्सर, कैमूर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा और किशनगंज में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

🔵 UP Weather: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश और साथ में आंधी तूफान की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, और आगरा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। यूपी में आज अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

🔵 Punjab weather: आज पंजाब में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। पंजाब में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिर सकती है। पंजाब में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

🔵 Haryana weather: हरियाणा में भी बारिश हो सकती है। हरियाणा में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलेगी। राज्य में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

🔵 Rajasthan weather:राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के पूर्वी जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। राज्य में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

मई के महीने में देशभर में कैसा रहेगा मौसम? कहां बारिश और कहां हीटवेव?

आईएमडी के मुताबिक मई में और भी ज्यादा गर्मी पड़ने की उम्मीद है। आईएमडी ने दक्षिणी प्रायद्वीपीय और पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के साथ-साथ गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों सहित प्रमुख क्षेत्रों में हीटवेव की आशंका जताई है।

मई के महीने में बारिश कुछ ही राज्यों में होगी। उत्तरी भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। लेकिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिस की उम्मीद है। अन्य जगहों पर सामान्य बारिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+