Weather Forecast: गर्मी से सुलग रहे इस राज्य में आंधी-पानी की आशंका, 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी

Weather Forecast: दिल्ली-राजस्थान में तो पारा चालीस के पार चल रहा है तो वहीं आंध्रा के कई जिलों में अभी से ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट थोड़ा राहत भरा है।मौसम विभाग ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में 9 से 13 अप्रैल तक आंधी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है।

Weather

आईएमडी के मुताबिक आज से लेकर अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है, कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के भी आसार हैं।

अलग-अलग स्थानों पर बारिश के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी ने उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में एक विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो कि -उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह स बारिश के आसार दिख रहे हैं।फिलहाल बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी लेकिन लोगों को हेल्थ के प्रति सावधान रहना होगा।

बारिश का असर पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगा

आपको बता दें कि इस बारिश का असर पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगा। कर्नाटक और आंध्रा में भी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के भी कई जिलों में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

रामनाथपुरम और पुदुकोट्टई में येलो अलर्ट

रामनाथपुरम और पुदुकोट्टई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है तो वहीं पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों के साथ-साथ कराईकल में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

भीषण गर्मी और लू की चपेट में आंध्र प्रदेश (Weather)

वैसे आंध्र प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कडप्पा, चित्तूर, गुंटूर, विजयवाड़ा, नेल्लोर और विशाखापत्तनम में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

लू से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें (Weather)

करें

न करें

  • धूप में खाली पेट न निकलें
  • दोपहर के समय ज़रूरत के बिना बाहर न जाएं
  • बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ियों में अकेला न छोड़ें।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+