Weather: दिल्ली में हुई आज सुबह बारिश, अगले 4-5 दिनों में उत्तर भारत में भारी वर्षा की संभावना
Weather Forecast Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि इस बारिश से इस बात की पुष्टि हो गई कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली में सक्रिय है।
अपने दैनिक बुलेटिन में आईएमडी ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, "अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश होगी। सक्रिय मानसून का असर अन्य राज्यों में भी देखा जाएगा।"

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लोगों को भारी बारिश के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। आईएमडी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 8 से 9 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है। सभी लोग भीषण बारिश के लिए तैयार रहें और सावधानी बरतें।"
Recommended Video
वहीं केरल के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया। आईएमडी ने कहा, "केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।" इस बीच कोट्टायम में रात भर हुई बारिश से शहर के अलग-अलग आवासीय इलाकों में पानी भर गया।
मौसम विभाग ने इसके अलवा सौराष्ट्र, कच्छ, झारखंड, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिनों तक उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी क्षेत्र नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications