Weather Forecast: उत्तर पश्चिम में ओलावृष्टि, बारिश, बंगाल में Heat Wave, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
Weather Forecast: भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) की ओर जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में तेज हवाएं, ओलावृष्टि के अलावा बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में तेज तूफान आने की भी संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों अगले दो दिनों के बीच तेजी से तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान है। यहां लू चलने की संभावना है।

IMD की ओर जारी बड़े मौसम पूर्वानुमान
- उत्तर पश्चिम भारत में मध्यम तूफान, बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ जारी बारिश का दौर अगले 48 घंटों के दौरान जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।
- मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 14 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
- उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की पूर्वानुमान है।
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 और 15 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
- ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों में 15-18 अप्रैल, 2024 के दौरान उष्ण लहर की संभावना है।
- उत्तर पश्चिम भारत में मध्यम तूफान, बिजली, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के साथ जारी बारिश का दौर अगले 48 घंटों के दौरान जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।
- पश्चिम बंगाल और गंगीय क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में 16 से 18 अप्रैल बीच लू चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications