Weather Forecast: महाराष्ट्र, MP, यूपी से लेकर अंडमान- निकोबार तक बरिश का अलर्ट, कहां- कहां बसरेंगे बदरा?
भारत मौसम विभाग ने हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कुल 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों में कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
गुजरात और महाराष्ट्र में लगातार बारिश का तांडव जारी है। इन दोनों राज्यों में नदियां उफान पर हैं। 25 जुलाई से पुणे में लगातार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। महाराष्ट्र में शनिवार को भी भारी बारिश जारी रही, जिससे कई इलाकों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ आई, इमारतें ढह गईं, यातायात बाधित हुआ और बिजली गुल हो गई। जलजमाव वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कुछ स्थानों पर बचाव अभियान चल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य भर में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। ऐसे में निचले इलाकों में पूरी तरह आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। लोग आश्रय स्थलों में रहने को मजबूर हैं। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब 5800 लोगों को निचले इलाकों में बाढ़ के चलते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
वहीं भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। इस सप्ताह रविवार को जारी अपने पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा "सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों के विश्लेषण से पता चला है कि राजस्थान, उत्तरी गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (कभी-कभी तीव्र दौर के साथ) छिटपुट गरज के साथ, बिजली गिरने की संभावना है।"
वहीं पूर्वी उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; अगले 3 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी हिमाचल प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वी एमपी, सिक्किम, पूर्वी बिहार, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश, बिजली गिरने की संभावना है। जबकि उत्तराखंड में 28 से 30 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications