Weather Forecast: शीतलहर के चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गिरा पारा, घना कोहरा बढ़ाएगा धुंध
Weather Forecast: दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में समूचे उत्तर भारत में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली एनसीआर में पारा तेजी से लुढ़क रहा है। भारत के 11 राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। भारत मौसम विभाग की ओर जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।
दिल्ली-NCR में लोग भीषण सर्दी का दौर जारी है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप बढ़ चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। दिल्ली में रविवार शाम 5.30 बजे तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, पूसा वेधशाला में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नरेला में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं दिल्ली की एयर क्वालिटी की बात करें तो दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्थिति में और गिरावट के साथ 'खराब श्रेणी' में बना रहा।
यूपी में अयोध्या का तापमान सबसे अधिक गिरा
आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिन में और अधिक ठंड बढ़ सकती है। यूपी के कई शहरों में ठंड बढ़ गई है। अयोध्या में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग ने शीतलहर और एक दो स्थानों पर अति शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले पांच दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत, महाराष्ट्र और ओडिशा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसी प्रकार गुजरात के सौराष्ट्र में नलिया और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं हरियाणा, पंजाब और झारखंड में भी शीतलहर की आशंका जताई गई है।
दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में रविवार को सामान्य से करीब तीन डिग्री कम 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक मामूली उतार चढाव के साथ इतना तापमान बना रहेगा। यहां क्रिसमस के आसपास ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।
घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों घना कोहरा जमने की संभावना है। यूपी, पंजाब, हरियाणा बिहार समेत कई और राज्यों में भी शाम ढलते ही कोहरा छा रहा है। सुबह के वक्त धुंध अधिक बढ़ रही है।
पहाड़ों पर बर्फबारी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार से पांच दिनों तक कई जगहों पर शीतलहर चल सकती है। इस बीच जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है।
कई राज्यों में शीतलहर का असर
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में शीतलहर चलने शुरू हो गई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications