अगले 5 दिनों में बिहार, अरुणाचल समेत कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर बीते दिनों बारिश से पानी-पानी हो गई थी। कहीं चलती बस डूब गई तो कहीं घर। आईये हम बताते हैं कि अगले 5 दिनों तक देश में मौसम के क्या हालात रहेंगे।

rain

मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर को दक्षिण पश्चिम मानसून अरुणाचल प्रदेश पर जोरदार रहेगा।

4 सितंबर को यहां होगी जोरदार बारिश

इसका असर हिमाचल प्रदेश, अमस, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर भी रहेगा। इस बात की संभावना भी जताई गई है कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ज्यादा भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं बिहार, ओडिशा, असम मेघालय, नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम ,त्रिपुरा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि चार सितंबर के दिन भी बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल,सिक्किम और अरुणाचल प्रदेष में बारिश होने की संभावना है।

5,6, 7 सितंबर को रहेंगे ये हालात

साथ ही 5 सितंबर को झारखंड, पश्चिम बंगाल,बिहार, सिक्किम में बारिश हो सकती है। 6 सितंबर को बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल और असम में संभावित बारिश हो सकती है। साथ ही बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है।

आखिर क्यों फ्री सर्विस दे रही है रिलायंस जियो ?

बिहार में 7 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बताया गया है कि सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम ,मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+