Weather News: मुंबई, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली के मौसम का हाल?
Weather News: देश के अधिकांश इलाकों में मानसून अपना जलवा बिखेर रहा है। उत्तर से दक्षिण तक झमाझम बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के मौसम उमस से भरा हुआ है। क्योंकि, बारिश के तुरंत बाद चटक धूप निकल रही है।
उमस भरी गर्मी से लोग बेहद ही परेशान हैं। राहत की बात यह है कि रविवार यानी 21 जुलाई का दिन दिल्लीवासियों को उमस से छुटकारा दिला सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी उम्मीद है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल?

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
- 21 जुलाई को गुजरात क्षेत्र और 22 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ।
- 21-23 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश।
- 22 जुलाई को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड
- 21 और 22 जुलाई को पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में। 21 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में
- 22 और 23 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में
- 21-22 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भी छिटपुट बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- 21 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
मुंबई में भारी बारिश की भविष्यवाणी
मुंबई में रात भर हुई लगातार बारिश के कारण भयंकर जलभराव हो गया है और सार्वजनिक परिवहन बाधित हो गया है, जिससे शहर में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही, जिसके चलते मौसम विभाग ने शहर और आसपास के इलाकों जैसे पुणे, ठाणे, पालघर और अन्य जिलों में चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने आज शहर में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे पता चलता है कि मूसलाधार बारिश जारी रहने और मौजूदा स्थिति को और खराब करने की संभावना है।
बादल फटने से एक की मौत, अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में शनिवार सिरमौर जिले के रैतुआ गांव में बादल फटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीती 27 जून को मानसून के आगमन के बाद से राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के मौसम विभाग ने सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों में 23 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने की नारंगी चेतावनी जारी की।
उत्तराखंड में रेड अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कुमाऊं, गढ़वाल, देहरादून से लेकर कई मैदानी इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications