Weather News: द‍िल्‍ली में आज तेज बार‍िश के आसार, जानें UP समेत अन्‍य राज्‍यों का मौसम?

Weather News: देश के ज्यादतर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। हालांकि, दिल्ली में बारिश के साथ उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम व‍िभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। ज‍िसके चलते अलग-अलग ह‍िस्‍सों में भारी बार‍िश हो सकती है।

मौसम व‍िभाग ने 17 और 18 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद 19 जुलाई से 22 जुलाई तक फिर से हल्की बरसात का दौर जारी रहेगा। आइए जाने हैं अन्‍य राज्‍यों का हाल ?

Weather News Update

पूर्वानुमान और चेतावनी

  • 17 जुलाई: तमिलनाडु, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है।
  • 17 से 18 जुलाई: तमिलनाडु में भारी बार‍िश, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट बहुत भारी बारिश की संभावना है।
  • 17 से 20 जुलाई: तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बार‍िश के आसार हैं।

  • 19 और 20 जुलाई: उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की संभावना है।
  • 18-20 जुलाई: हिमाचल प्रदेश।
  • 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 जुलाई को मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बार‍िश की आशंका जताई है। मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, पूरे दिन मध्‍यम से भारी बार‍िश की उम्‍मीद है। जबक‍ि अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बार‍िश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+