Weather News: क्या आज दिल्ली को उमस से मिलेगी राहत? कैसा रहेगा मौसम, जानें अन्य राज्यों का हाल?
Weather News: जुलाई का महीना खत्म होने के सिर्फ 11 दिन ही अब बचे हैं। मॉनसून के इस महीने में दिल्लीवासी अच्छी बारिश को तरस चुके हैं। उमस भरी गर्मी ने सभी का हाल-बेहाल कर दिया है। ऐसा लगता है कि मॉनसून दिल्ली वालों से कुछ रूठ सा गया है। तभी आकाश में बादलों का डेरा जमा होने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है।
हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज के लिए हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इतना ही नहीं, रविवार को भी हल्की बारिश से वीकेंड उमस से राहत भरा हो सकता है। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल?

- 20 और 21 तारीख को पश्चिमी राजस्थान को बारिश की संभावना है।
- 21 और 22 जुलाई को हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश छिटपुट बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
- 21 तारीख को हिमाचल प्रदेश।
- 20-22 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
- 20 तारीख को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
- 20-22 तारीख के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में।
- 21 और 22 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है।
- 20-22 तारीख के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में और 21 और 22 जुलाई को झारखंड में भारी वर्षा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications