Weather Forecast: महाराष्ट्र, सौराष्ट्र- कच्छ में जल तांडव! पूर्वोत्तर के 4 राज्यों, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र और गुजरात लगातार भारी के चलते कई इलाके जलमग्न हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों में इन दोनों राज्यों में बारिश दौर जारी रहेगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में एक फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। इस महीने के अंत तक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है।
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून दोबारा सक्रिय होने के संकेत दे रहा है। मॉनसून की अक्ष रेखा अब अपनी सामान्य स्थिति की ओर उत्तर की ओर शिफ्ट हो रही है। मॉनसून की स्थिति में यह विकास अगले 4-5 दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर मंडरा रहा है, जबकि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है।
Recommended Video
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई से एक अगस्त तक कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 30 जुलाई से एक अगस्त तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत राज्यों में फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र में अगले 24 से 36 घंटे के भीतर फिर से बारिश दौर शुरु होने का पूर्वानुमान मौसम एजेंसियों ने व्यक्त किया है।
IMD के बड़े पूर्वानुमान
- 29 जुलाई 2024 को पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है।
- पूर्वोत्तर के सात में चार राज्यों में 30 जुलाई और 1 अगस्त के बीच बारिश का अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है।
- उत्तर प्रदेश उत्तरखांड, पश्चिमी हिमाचल प्रदेश, और झारखंड में 31 जुलाई और 1 अगस्त 2024 के बीच को मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
- 29 जुलाई से 01 अगस्त 2024 के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में बारिश की संभावना है।
- 29 जुलाई 2024 को सौराष्ट्र और कच्छ समेत गुजरात के अन्य हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है।
- अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय मानसून की स्थिति होने की संभावना है।
- 30 जुलाई से पूर्वी भारत में वर्षा गतिविधि में वृद्धि और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications