Weather forecast : पहाड़ों पर 4 दिन भारी, यूपी, बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट, कहां- कहां बसेंगे बदरा
Weather forecast: तटीय इलाकों से लेकर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों तक मानसून एक्टिव बना हुआ है। झारखंड, बिहार के भारी बारिश का अलर्ट जारी कि गया है। इसके अलावा एक बार फिर महाराष्ट्र और राजस्थान में तेज बारिश का दौरान शुरू हो सकता। भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर जओर से तजा अपडटेट में कहा गया है कि उत्तरी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों कम दबाव वाले क्षेत्र बनें हैं जो कि अगले करीब 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि यूपी और आसपास के क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर कम दबाव के क्षेत्र बने। ये कम दबाव वाला एरिया अगले 6 घंटों में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ गया। इसके अलावा एक कम दबाव का क्षेत्र यूपी से सटे एमपी के क्षेत्र में भी ग्राफ में देखा गया, जो कि पश्चिम- उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

वहीं दक्षिण पश्चिम बिहार और इससे सटे उत्तर पश्चिम झारखंड पर गहरा दबाव 03 अगस्त को शाम पांचकर 30 मिनट पर बना, जो कि अगले कुछ घंटों में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया।
हिमाचल में फटा बादल
हिमाचल प्रदेश में बीते दिन में बादल फटने की कई घटनाओं के कारण 114 सड़कें बंद हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, 27 जून से 1 अगस्त के बीच बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में 79 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल्लू, मंडी और शिमला में कई बार बादल फटे। 31 जुलाई की रात रामपुर में 9 लोगों की मौत हुई। 45 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। 410 बचावकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रही है।
24 घंटों में एमपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट
एमपी और राजस्थान में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। एमपी के 25 जिलों में मध्यम से लेकर तेज बारिश होने को लेकर यलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दो दर्जन से अधिक जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की कई नदियां और नाले उफान पर चल रहे हैं।
बड़े मौसम पूर्वानुमान
- पश्चिमी राजस्थान में तीन दिन तक बारिश का अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक यहां 3 से 6 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
- 04 अगस्त 2024 को गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी होने का अनुमान है।
- पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, कोंकड़ और गोवा के कुछ क्षेत्रों में 3 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान है।
- पूर्वोत्तर के राज्यों असम मेघालय, नागालैंड, मिज़ोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 03 अगस्त को बारिश की उम्मीद है।
- 5 अगस्त, 2024 को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की उम्मीद है।
- 6 से 9 अगस्त के बीच एक बार फिर पूर्वोत्र के चार राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा बारिश का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है।
- उत्तराखंड में 7 अगस्त को भारी से भारी और समान्य व कुछ स्थानो पर हल्की बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications