Weather Updates: यूपी-बिहार में बारिश के आसार, Alert जारी

Weather Updates LIVE 7 OCTOBER: देश के कई राज्यों से मानसून ने विदाई ले ली है लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में बरसात हो रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज यूपी-बिहार में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Weather Updates LIVE

तो वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी तेज बारिश होने के आसार हैं तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अलर्ट जारी है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Oct 07, 2024, 1:56 PM IST

केरल में बारिश का येलो अलर्ट

आईएमडी ने केरल के छह जिलों के लिए सोमवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और राज्य भर में मध्यम बारिश जारी है।
Oct 07, 2024, 12:42 PM IST

मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स, पूर्व गारो हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स, दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स, पूर्व खासी हिल्स में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Oct 07, 2024, 12:07 PM IST

राजस्थान में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि बीकानेर संभाग में 8 अक्टूबर में बारिश की संभावना बनी हुई है। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने संकेत दिया है कि 8 अक्टूबर से उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, हालांकि यह कम शक्तिशाली होगा। जिसका असर राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों पर भी पड़ने की उम्मीद है।
Oct 07, 2024, 9:18 AM IST

यूपी-बिहार में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज यूपी-बिहार में हल्की बारिश का अनुमान जताया है, उसने पश्चिमी यूपी और पूर्वी बिहार में आज बरसात होने की आशंका व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+