Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, किन राज्यों में होगी प्री-मानसून बारिश, पढ़ें आज का वेदर अपडेट
Weather forecast: दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तक मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। हीटवेव (लू) का कहर झेल रहे कई राज्यों में अब राहत की बारिश होने वाली है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं। आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई राज्यों में धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक प्री-मानसून गतिविधियां सबसे पहले दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगी। इन राज्यों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है...जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में 27 और 28 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Delhi Weather: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। शनिवार 26 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई।
दिल्ली के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। दिल्ली के कुछ इलाकों में आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
UP Weather: उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश (वाराणसी और प्रयागराज) में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश (जैसे मेरठ और आगरा) में भीषण गर्मी जारी रहेगी, तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। क्षेत्र के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
Today Weather forecast: देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
🔴 बिहार में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, खासकर पटना, गया और भागलपुर जैसे इलाकों में। आईएमडी ने गरज के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है। तापमान अधिकतम 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
🔴 झारखंड में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। रांची, देवघर और धनबाद जैसे शहरों में मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
🔴 राजस्थान में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने इस क्षेत्र के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की धूल भरी आंधी चल सकती है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। पूर्वी राजस्थान शुष्क रहेगा और तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications