Weather Forecast: पूर्वोत्तर में भारी बारिश का का अलर्ट, 3 दिन के भीतर कई राज्यों में बदलेगा मौसम
कई राज्यों में मौसम में तेजी से बदलावा देखा जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। दिल्ली में अगले दो दिन में मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर के किन राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग की मुताबिक अगले तीन दिन में आंधी-तूफान के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, पुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में व्यापक रूप से हल्की वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

29 मार्च तक का अलर्ट
आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 29 मार्च तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा उत्तर के राज्यों में भी मौसम में बदलावा आने की उम्मीद व्यक्त की गई है। आईएमडी के मुताबिक बारिश और साथ आंधी भी आने की उम्मीद हैं।
आईएमडी के मुताबिक मुताबिक 29 मार्च तक जिन राज्यों में बारिश में की संभावना है, उसमें पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभागन ने कहा कि ये स्थिति पश्चिम विक्षोभ के चलते है। पूर्वानुमान में आगे कहा गया है कि 29 और 30 मार्च को कई राज्यों में बारिश और आंधी तूफान आने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 30 मार्च को तेज बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications