Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम! दक्षिण में बारिश, 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
Weather Forecast: उत्तर भारत में तेजी बदलते मौसम के बीच दक्षिण भारत में बारिश का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तटीय इलाकों के साथ दक्षिण में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। जबकि पश्चिम भारत में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा अगले तीन दिन बाद यूपी में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सिय से भी नीचे रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
दिसंबर में महीने के दूसरे सफ्ताह में उत्तर भारत के तापमन में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह से दोपहर तक कहीं धुंध तो कई कोहरा दिख रहा है। दिनभर अब धूप बेअसर नजर आती है। इस बीच पश्चिम विक्षोभ ने अलग की परिस्थिति बना दी। मौजूदा मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान में अगले दो दिनों के भीतर 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

तापमान में अचानक 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने एक बयान में लगातार गिरते तापमान वजह पश्चिम विक्षोभ को माना। रॉय ने कहा कि "तापमान में गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई। दिल्ली में कल शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान अचानक 4-5 डिग्री कम हो गया।
आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने एक बयान में कहा, "दिल्ली में कल शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई। लेकिन आज तापमान लगभग 4-5 डिग्री बढ़ गया है। 5 डिग्री सेल्सियस...अगले पांच से सात दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। हम पूर्व में कोहरे की स्थिति उत्पन्न होने की उम्मीद कर रहे हैं 16 और 17 तारीख को उत्तर प्रदेश। संभावना है कि उत्तर पश्चिम भारत में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी... केरल के दक्षिण और दक्षिण तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश होगी, 12-20 सेंटीमीटर बारिश होगी... पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को कोहरे की स्थिति सामना करना पड़ रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications