Weather Forecast: मैदानी इलाकों में 'जीरो डिग्री का टॉर्चर', अयोध्या, भोपाल सबसे ठंडे शहर, 5 दिन राहत नहीं
Weather Forecast: दिसंबर महीने के दूसरे सफ्ताह में बढ़ी ठंड के चलते कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पारा रात्रि में तेजी से लुढ़क रहा है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने से रेल, रोड से हवाई यातायात पर भी असर हो रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह ठंड के प्रकोप से राहत के आसार नहीं हैं।
Recommended Video
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों के लिए शीत लहर की चेतावनी भी जारी की है। मैदानी इलाकों में आधिकारिक तौर पर शीत लहर की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे गिर जाता है, या जब इसमें सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री की गिरावट की गई।

राजधानी दिल्ली में सुबह कड़ाके की ठंड देखी जा रही है, जिससे निवासियों को ठंड से बचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भीषण ठंड की स्थिति के बीच, प्रतिकूल मौसम की स्थिति और हवा की कम गति के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता भी सोमवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में गिर गई।
आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के साथ शीत लहर में और वृद्धि देखी जा सकती है। बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में मौसम में उथल-पुथल होने की आशंका है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों के सांसद हिमालयी राज्य या कहे कि पहाड़ी राज्यों में घने कोहरे का दौर जारी रहेगा।
ये रहे सबसे ठंडे शहर
इस हफ्ते अयोध्या शहर का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान भी गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं वहीं मध्य प्रदेश में गलन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में यहां सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 1 डिग्री दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 5.2, इंदौर में 5.1, जबलपुर में 4, उज्जैन में 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में शीत लहर की संभावना
मौसम विभाग के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान में दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी की के चलते दिल्ली एनसीआर में शीतलहर बढ़ने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की संभावना जताई है. साथ ही, दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद में शीतलहर बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
यूपी में टूटा 20 साल का रिकॉर्ड
यूपी में तेज सर्दी के कारण शनिवार को चित्रकूट के एक किसान की मौत हो गई। ये 20 साल बाद ऐसा मौका जब दिसंबर के दूसरे ही हफ्ते में कोल्डवेव चल रही है। आमतौर पर हर वर्ष दिसंबर के तीसरे या चौथे हफ्ते में शीतलहर चलती है।
यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड
ओडिशा में भी ठंड और कोल्डवेव के कारण मयूरभंज में तापमान -10 डिग्री तक पहुंच गया। यहां पेड़ के पत्तों पर ओस की बूंद जमने लगी है। मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में भी रात का पारा 4 डिग्री से कम पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा- दिसंबर में 10 साल में दूसरी बार इतना कम पारा दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान में 11 शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। MP और राजस्थान के कुल 15 शहरों में शनिवार को तापमान 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
5 दिन ठंड से राहत नहीं
रविवार को बिहार-हरियाणा समेत 14 राज्यों में कोल्डवेव का अलर्ट है। पंजाब और MP में भी कोल्डवेव की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि इस हफ्ते ठंड से राहत के आसर नहीं है। शीतलहर का दौर अगले पांच दिनों में बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।












Click it and Unblock the Notifications