Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather: दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र के बाद झारखंड में जल तांडव! कहीं ऑरेंज तो कहीं रेड अलर्ट, बड़े मौसम अपडेट

Weather Forecast: मैदानी और पहाड़ों इलाकों में कई राज्यों में कई जगह भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने अगल- अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी है। इसके अलावा दिल्ली और गुजरात में भी अभी मूसलाधार बारिश जारी है। आईएमडी ने महाराष्‍ट्र के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्‍थान, उत्तराखंड, मध्‍य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ जैसे राज्‍यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मताबिक अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी और मध्‍य भारत में अलग-अलग स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश के साथ ही आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।

Weather Forecast rain updates

मध्‍य महाराष्‍ट्र में IMD का रेड अलर्ट
उत्तरी बंगाल की खाड़ी व बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मानसून 'ट्रफ लाइन' अपनी सामान्य अवस्था में है, जिसके कारण ऐसे में रा् में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। महाराष्‍ट्र के विदर्भ इलाके में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है तो माठवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए आईएमडी ने रेड आलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान
तीन अगस्त यनी शनिवार को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं पूर्वी राजस्‍थान में आज और कल अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 30 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. साथ ही पश्चिमी राजस्‍थान में भी आज से दो दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्य में भारी बारिश के चलत इससे पहले केदानाथ यात्रा होक दी गई था। मदमहेश्वर में एक पैदल पुल के बारिश में बह जाने के बाद वहां फंस गए 106 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ये हैं बड़े मौमस अपडेट्स

गंगीय पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी झारखंड और आसपास के राज्यों में पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 48 घंटों में इसके झारखंड, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

  • गुजरात में रात 1 बजे नाउकास्ट जारी किया गया।
  • 02 अगस्त, 2024 को साढ़े आठ बजे से 11:30 बजे के बीच झारखंड में भारी बारिश दर्ज की गई। जिन क्षेत्रों में तेज बारिश हुई उनमें निम्न क्षेत्र शामिल हैं-
  1. मांडू (रामगढ़) 181.5 मि.मी
  2. रांची 126 मिमी
  3. नेतरहाट (लातेहार)101 मिमी
  4. खूंटी 101 मिमी
  5. बोकारो 72 मिमी
  6. जामताड़ा 108 मिमी
  • झारखंड के लिए नाउकास्ट मौसम चेतावनी 02 अगस्त, 2024 को 23:31 बजे जारी किया गया।
  • झारखंड राज्य (राजधानी रांची सहित) में तीव्र वर्षा जारी रहने की संभावना है। आज दिनांक 02.08.2024 को 2030 बजे IST तक, रांची में पहले ही 103.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
  • उत्तरी ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दक्षिणी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी विदर्भ सहित आसपास के राज्यों के क्षेत्रों में भी रात के समय तीव्र बारिश होने की संभावना है।
  • उत्तराखंड 03-08 अगस्त के बीज हल्की से भारी और बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+