हाड़ कंपाने वाली सर्दी से परेशान पूरा उत्तर भारत, स्कूल-कॉलेज बंद, बुरी तरह से कांप रही है दिल्ली

नई दिल्ली। इस वक्त पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली ठंड से गुजर रहा है, शीतलहर और कोहरे की मार से जूझ रहे दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है, राजधानी में ठंड ने पिछले 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, भीषण कोहरे की वजह से दिल्ली आ रही 25 ट्रेनें लेट चल रही है. इसमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं, यह ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक लेट चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कांप रही है दिल्ली, ट्रेनें लेट

कांप रही है दिल्ली, ट्रेनें लेट

तो वहीं कोहरे का बुरा असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है, ठंड के कारण कई उड़ानें अपने निर्धारित वक्त से बहुत देरी से उड़ रही हैं तो बहुत सारे विमानों को डायवर्ट किया गया है, पारा गिरने के कारण ठंड भी काफी बढ़ चुकी है, आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, कई इलाकों में विजिबिलीटी 200 मीटर से नीचे पहुंच गई है।

यूपी-हरियाणा में स्कूल-कॉलेज बंद

यूपी-हरियाणा में स्कूल-कॉलेज बंद

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है, विभाग के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर को कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है, राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई शहर कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में हैं, इसी वजह से यूपी और हरियाणा के कई शहरों में सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया है।

 घना कोहरा छाया रहेगा

घना कोहरा छाया रहेगा

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंड़ीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम, मेघालय और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा, राजस्थान में भी अगले पांच दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में सर्द दिन की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और मुंबई में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+