Weather: ठंड के कारण ठिठुर रहा है उत्तर भारत, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका, जानिए अपडेट
नई दिल्ली, 02 जनवरी। पूरा उत्तरभारत ठंड के कारण ठिठुर रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दो दिनों के अंदर हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने वाली है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के अत्यधिक सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होने की आशंका है और इस कारण मैदानी इलाकों में और तापमान गिर सकता है। हालांकि शीतलहर में कमी 3 जनवरी के बाद आएगी।
Recommended Video

प्रचंड सर्दी का दौर अभी ये पूरे हफ्ते रहेगा
लेकिन प्रचंड सर्दी का दौर अभी ये पूरे हफ्ते रहेगा। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में सर्दी कौ रौद्र रूप जारी रहने वाला है। 5-6 जनवरी को यहां हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर 7 जनवरी से यहां बर्फीली हवाएं चलेंगी। आज भी राजधानी का तापमान 4 डिग्री के आस-पास बना हुआ है।

दिल्ली की हवा काफी जहरीली है
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं आज भी दिल्ली की हवा काफी जहरीली है, आज भी यहां सुबह नौ बजे एक्यूआई 398 दर्ज किया गया है।

कोहरे और गलन भरी हवाओं की गिरफ्त में NI
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार और राजस्थान कोहरे और गलन भरी हवाओं की गिरफ्त में हैं। तो वहीं पूर्वी बिहार, झारखंड, उत्तरी आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। जबकि पांच से सात जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है
तो वहीं पहाड़ों पर जमकर हिमवर्षा यानी कि बर्फबारी हो रही है। डल झील जम गई है तो वहीं कश्मी-लद्धाख, हिमाचल और उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढंकी हुई हैं। आने वाले दिनों में भी ये दौर जारी रहने वाला है तो वहीं दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती हैं। हालांकि पूर्वोत्तर मानसून दो दिनों के अंदर विदाई ले सकता है लेकिन फिर भी आज और कल चेन्नई और बेंगलुरु में हल्की बारिश की आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications