Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, कई राज्यों में आज बरसेंगे बादल

नई दिल्ली, 23 जनवरी। कड़कड़ाती ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बर्फीली हवाओं और बारिश ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। दिल्ली में हो रही लगातार बारिश ने आमलोगों को बुरी तरह से तंग कर दिया है, बारिश ने यहां पूरे 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार रात से ही यहां रूक-रूक कर बरसात हो रही है, जिसके कारण सर्दी चरम सीमा पर है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी में बारिश अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। शनिवार को दिल्ली का इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, यहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में Rain ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, लुढ़का पारा, Cold बढ़ी | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकार्ड

    दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकार्ड

    बारिश ने केवल दिल्ली को ही परेशान नहीं किया है बल्कि इसने दूसरे राज्यों में भी उत्पात मचाया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान आज सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, संभल (यूपी) के आसपास इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे सर्दी में इजाफा होगा।

    कोहरे ने कोहराम मचा दिया

    कोहरे ने कोहराम मचा दिया

    केवल बारिश ने ही बल्कि कोहरे ने भी उत्तर भारत में आतंक फैलाया हुआ है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। यूपी के कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विज़िबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

     पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है

    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है

    तो वहीं पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से ही मैदानी इलाके इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं। शनिवार को हिमाचल, कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे ठंड बढ़ी है।

    बारिश के कारण दिल्ली ते प्रदूषण में जरूर कमी आई है

    बारिश के कारण दिल्ली ते प्रदूषण में जरूर कमी आई है

    मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो दिनों तक के लिए 'कोल्ड डे' की आशंका व्यक्त की है और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। हालांकि बारिश के कारण दिल्ली ते प्रदूषण में जरूर कमी आई है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 301 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 312 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-345 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-299 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 245AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 222AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 267 AQI⁠ बहुत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+