Delhi Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स अब भी 'खराब' श्रेणी में, चारों ओर छाई धुंध

Delhi Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स अब भी 'खराब' श्रेणी में, चारों ओर छाई धुंध

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में अब भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में AQI 249 (खराब) श्रेणी में है। दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से धुंध छाई हुई है। एक दिन पहले हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में थी लेकिन हालात अब भी वैसे ही है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में AQI में महत्वपूर्ण सुधार देखा जा रहा है। लेकिन बढ़ती ठंड ने एक बार फिर एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की है।

Delhi Air Pollution

नई दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को सुधरकर 'मध्यम' श्रेणी में आ गई थी। हालांकि, आज सुबह दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी दिखी। एक्यूआई गुरुग्राम में 235, नोएडा में 300 और आईआईटी दिल्ली में 266 था, ये सभी खराब श्रेणी में है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक दिल्ली में आज सुबह औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स 176 रहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर मंगलवार को 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आया है। मंगलवार को दिल्ली में एक्यूआई 221 दर्ज किया गया था।

बता दें कि 0 से 100 तक का एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छा माना जाता है, जबकि 100 से 200 तक मध्यम, 200 से 300 तक खराब, 300 से 400 तक बहुत खराब और 400 से 500 या इससे ऊपर गंभीर माना जाता है।

SAFAR ने अनुमान जताते हुए कहा था कि 14 नवंबर से सतही हवाओं की गति में कमी और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाले पराली के धुएं की हिस्सेदारी के साथ हवा में सुधार होने की संभावना है। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में कमी आएगी। हालांकि एयर क्वालिटी इंडेक्स में कमी तो आई है लेकिन प्रदूषण का स्तर वैसे ही बना हुआ है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार इसके पड़ोसी राज्य पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने के बाद हुआ है, जहां मंगलवार को केवल 141 पराली जलाने की सूचना मिली थी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में सोमवार को केवल चार खेतों में पराली जलाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+