दिल्ली-NCR पर इंद्र देवता मेहरबान जबकि इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। सावन के पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन इस तेज बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को आना-जाने में खासी परेशानी होती, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर अब बदस्तूर राजधानी और उसके आस-पास इलाकों में जारी रहेगा क्योंकि जम्मू कश्मीर की तरफ मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की उम्मीद है तो बंगाल की खाड़ी से हवा के कम दबाव का क्षेत्र भी बन रहा है। ऐसे में इन सभी जगहों पर झमाझम बारिश होगी और आगे भी जारी रहेगी।

इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का पूर्वानुमान है। इसके बाद 26 और 27 जुलाई को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। यहां भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

मॉनसून एक्सप्रेस
जबकि एक दिन पहले ही स्काईमेट ने कहा था कि मॉनसून एक्सप्रेस ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव हो गई है, जिसकी वजह से अब देश के लगभग हर इलाके में मूसलाधार बारिश होने के आसार है, एजेंसी के मुताबिक अगले 10 दिनों तक यानि जुलाई के आखिर तक भारी वर्षा होने के आसार हैं। स्काईमेट ने कहा है कि अब तक मॉनसून ने राजस्थान को निराश किया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जुलाई के बचे 10 दिन अब सारी कमियों को पूरा कर देंगे।

भारी बारिश की संभावना ब
जबकि आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बारा बांकी, बस्ती, बुलंदशहर, एटा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, ज्योतिबा फुले नगर, कन्नौज, कांशीराम नगर, लखनऊ, महामाया नगर, मऊ, संभल, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव के जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 2-4 घंटों के दौरान गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मुंबई में 25 जुलाई से महा-मॉनसून
एजेंसी के मुताबिक मुंबई में 25 जुलाई से बारिश बढ़ने वाली है। इसलिए देश की आर्थिक राजधानी के लोगों को हमारा सुझाव है कि सतर्क हो जाए और मौसम पूर्वानुमान को अनदेखा ना करें।












Click it and Unblock the Notifications