Weather Updates: ठंड से कांपा उत्तर भारत,गुलमर्ग में पारा शून्य के नीचे,दिल्ली में बढ़ी गलन, अब सताएगी सर्दी
Weather Updates:। सर्दी ने अपना असल रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली ( Delhi) में आज की सुबह घने कोहरे (Fog) और शीतलहर के साथ हुई है तो वहीं पूरे उत्तर भारत (North India) में मंगलवार को एकदम से पारा नीचे गिर गया है। कश्मीर ( J&k) में तो तापमान रात से जीरो से नीचे चला गया और गलन बढ़ गई। जबकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सर्दी ( Cold) का तांडव जारी है और आज और कल यहां भयंकर ठंड पड़ने की आशंका है।
Recommended Video

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे
मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान केलांग और कल्पा में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया है तो ऐसा ही कुछ हाल उत्तराखंड के कई इलाकों में भी कल रहा है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं राजस्थान में चुरु में न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री पहुंचा। जबकि यूपी की राजधानी लखनऊ में पारा 10.9 डिग्री, इलाहाबाद में 15.2 डिग्री रहा तो वहीं देश की कैपिल दिल्ली तो कल से 4 डिग्री पर कांप रही है।

16 दिसंबर से आगामी 31 दिसंबर तक ट्रेनें निरस्त
ठंड और कोहरे के चलते भारतीय रेलवे हर साल तकरीबन 2 दर्जन ट्रेनों को 16 दिसंबर से आगामी 31 दिसंबर तक निरस्त कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा तो वहीं उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम सर्द, हाल बुरा, होगी यहां जमकर बारिश
तो वहीं 18 -19 दिसंबर को यूपी, उत्तराखंड, नार्थ राजस्थान और हरियाणा में कोहरे का भी कहर छाया रहेगा, जबकि 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। यही नहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर हो रहा है, इसी कारण सर्दी बढ़ गई है।

स्काईमेट की चेतावनी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी। 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications