Weather Alert: देश के तीन राज्यों में 14 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका, जानें दिल्ली के मौसम का हाल
नई दिल्ली, 12 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि यूपी-बिहार में 14 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं, विभाग ने यहां पर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल समेत महाराष्ट्र व गुजरात में 15 अगस्त तक हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 15 अगस्त तक हल्की बारिश का अनुमान है,
तो वहीं दिल्ली में 15 अगस्त तक हल्की बारिश का अनुमान है, हालांकि दिल्ली इस वक्त उमस से जूझ रहा है। लेकिन अगले 2-3 दिनों हल्की फुहार यहां देखने को मिल सकती है तो वहीं आने वाले 3 दिनों के अंदर एमपी और पूर्वोंत्तर के राज्यों में भी जमकर बारिश होने के आसार हैं इसलिए मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Recommended Video

उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार है
जबकि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार है, यहां पर यलो अलर्ट जारी है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 15 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कहीं-कहीं पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल,यूपी, झारखंड,छत्तीसगढ़,हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान में जमकर बारिश हो सकती है।

भारी बारिश के आसार
मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक और केरल में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications