Weather: दिल्ली में मानसून के चिढ़ाने के बाद, इन सभी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना-IMD

नई दिल्ली, 11 जुलाई: दिल्ली को इस साल मानसून ने पिछले करीब एक महीने तक चकमा दिया है। शुरू में मौसम विभाग ने तय वक्त से तकरीबन 15 दिन पहले ही मानसून आने की संभावना जाहिर की थी। लेकिन, उसके बाद मौसम विभाग तारीख पर तारीख देता गया, लेकिन मानसून दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यातर राज्यों से मुंह फेरे ही रहा। लेकिन, रविवार को मौसम विभाग ने दोबारा ताजा अनुमान जाहिर किया है, जिसके मुताबिक दिल्ली समेत कई राज्यों में जबर्दस्त से बहुत जबर्दस्त बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।

दिल्ली समेत इन सभी राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान

दिल्ली समेत इन सभी राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी से बहुत ही भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। जिन राज्यों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की संभावना है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल जैसे राज्य भी शामिल हैं। गौरतलब है कि इनमें से ज्यादातर राज्य मानसून की फुहारों के लिए अबतक त्राहिमाम कर रहे थे।

Recommended Video

    दिल्ली में मानसून के चिढ़ाने के बाद, इन सभी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना-IMD
    इन राज्यों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी

    इन राज्यों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी

    मौसम विभाग ने जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और उनके खास क्षेत्रों के लिए भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है, उनमें जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, महराष्ट्र के मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश के रायलसीम, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक और लक्षद्वीप भी शामिल हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कुछ हिस्सों, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बारिश की संभावना जताई थी।

    आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने की संभावना

    आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने की संभावना

    इनके अलावा मौसम विभाग ने कुछ राज्यों और उनके कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ आसमानी बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जाहिर किया है। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली। मौसम विभाग ने ऐसी ही संभावना जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र के विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी के लिए भी जताई है।

    मछुआरों को समंदर में नहीं जाने की सलाह

    मछुआरों को समंदर में नहीं जाने की सलाह

    दक्षिण पश्चिम अरब सागर, दक्षिण पूर्वी, पूर्वी मध्य और उत्तर पूर्वी अरब सागर और गुजरात-महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों, लक्षद्वीप, पश्चिम- मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के साथ ही तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, मन्नार की खाड़ी और अंडमान सागर में मौसम के खराब होने की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। हालांकि, इसके साथ ही राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

    कई राज्यों में हुई है जोरदार बारिश

    कई राज्यों में हुई है जोरदार बारिश

    बता दें कि इससे पहले के पूर्वानुमान के बाद केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया था। यह रेड अलर्ट बहुत ज्यादा बारिश की संभावना के मद्देनजर जारी किया गया था। बता दें इस साल बिहार, बंगाल और उत्तर-पूर्वी इलाकों में तो काफी बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में बहुत ही कम बारिश हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+