कोरोना: देश के 5 राज्यों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, क्या लॉकडाउन भी लगेगा?

Mask Mandatory: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में तीन अप्रैल के बाद से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं।मृतकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। ऐसे में पांच राज्यों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Wearing Mask Mandatory

देश में आए दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जिसने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,357 मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पांच राज्यों की सरकार ने अपने-अपने प्रदेश में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

इन प्रतिबंधों को देखते हुए कई लोगों के मन में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन भी लगेगा? आइए पहले हम आपको बताते हैं कि किन-किन राज्यों में मास्क अनिवार्य किया गया है? और क्या में आने वाले समय में सच में लॉकडाउन लगने वाला है?

हरियाणा
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच, हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों, जहां 100 से अधिक लोगों का जमावड़ा होता है, सरकारी कार्यालयों, मॉल आदि में आम जनता द्वारा फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।

केरल में मास्क पहनना अनिवार्य
केरल में गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

पुडुचेरी में मास्क पहनना अनिवार्य
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 7 अप्रैल से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया। यह फैसला कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया है।

सिक्किम
सिक्किम (Sikkim) सरकार ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी कर राज्य के लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का आदेश दिया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सिक्किम में मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भीड़-भाड़ वाले जगहों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

क्या लगेगा लॉकडाउन?
देश में जिस तरह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उससे लोगों को डर सताने लगा है कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग जाएगा। तो आपलोगों को बता दें कि फिलहाल देश में वैसी स्थिति नहीं बिगड़ी है जिससे लॉकडाउन लगाने की नौबत आ जाए। वहीं केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की तरफ से भी वैसे संकेत नहीं मिले हैं। लेकिन हां लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+