माॅनसून भी मोदी के खिलाफ, टूटा 100 साल का रिकार्ड

मानसून को लेकर मौसम विभाग से भी राहत की खबर नहीं आ रही है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में देश के पूर्वी इलाकों में बारिश होगी, लेकिन उत्तरी भारत में सूखा रहेगा।
प्याज के साथ साथ अन्य सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। जून में बारिश पिछले 100 साल में सबसे कम हुई है। देश में बारिश की कमी अभी 37 फीसद है। अनाज की पैदावार के लिहाज से महत्वपूर्ण मध्य, उत्तरी और पश्चिम भारत में अल नीनो के सक्रिय होने से पहले ही सूखे जैसे हालात हैं। देश के बड़े जलाशयों में तेजी से पानी का स्तर कम हो रहा है। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है।
कमजोर मॉनसून के अंदेशे से मोदी सरकार की भी नींद उड़ी हुई है।महंगाई की वजह से पहले ही मोदी सरकार की नींद उड़ी हुई है। प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगा चुकी है। उसने सरकारी गोदामों में ज्यादा चावल रिलीज करने का आदेश दिया है और वह राज्यों से जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह चुकी है।
केंद्र ने कृषि उत्पादों से बिचौलियों को बाहर करने के भी कदम उठाए हैं। सब्जियों, तिलहन, दलहन, धान की बुआई की गति सुस्त है। सब्जियों के दाम अगले कुछ महीनों में काफी बढ़ने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications