"हम ने कोरोना के खिलाफ जीत ली जंग", न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने की घोषणा
नई दिल्ली- न्यूजीलैंड कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब हो गया है। यह घोषणा खुद वहां की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने की है। इस दौरान उन्होंने अपने नागरिकों से कहा है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि कोविड-19 के संक्रमण पर कब तक पूरी तरह से लगाम लगेगा, उन्होंने सामान्य जन-जीवन को फिर से शुरुआत करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही वहां आधी रात से पाबंदियों के सख्त नियमों राहत देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 50 करोड़ की आबादी वाले इस देश के साथ अच्छा ये रहा कि इस महामारी में वह कभी भी बहुत ज्यादा बुरे दौर में नहीं आ पाया और पिछले 24 घंटे में सिर्फ एक पॉजिटिव केस आने की बात कही जा रही है।

हम ने कोरोना के खिलाफ जीत ली जंग-जेसिंडा अर्डर्न
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को दावा किया कि उनके देश ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने की इजाजत दे दी है। अर्डर्न ने ऐलान किया है कि, 'न्यूजीलैंड में प्रकोप बहुत ज्यादा नहीं है और कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है।.........हम ने जंग जीत ली है।' करीब 5 हफ्तों तक अधिकतम लेवल चार की पाबंदियों में गुजारने के बाद सोमवार से वहां से तीसरे लेवल की पाबंदियां ही जारी रह जाएंगी। पहले वहां सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही मंजूरी मिली हुई थी। तीसरे लेवल की पाबंदियों में रहने का मतलब ये है कि वहां कुछ कारोबार को शुरू करने की इजाजत मिल गई है। जैसे- टेकअवे फूड आउटलेट्स और स्कूल भी खुल जाएंगे। हालांकि, इस दौरान एहतियात के तमाम नियमों को मसलन सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना जरूरी होगा।

तीसरे लेवल की पाबंदी जारी रहेगी
न्यूजीलैंड में लॉकडाउन से राहत देने की घोषणा के साथ ही वहां की प्रधानमंत्री ने चेताया है कि इस बात की कोई निश्चितता नहीं थी कि संक्रमण को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है, इसी के बाद सामान्य जीवन शुरू करने की इजाजत दी जा रहा है। उन्होंने कहा कि '(सभी लोग चाहते हैं कि) वैसा ही सामाजिक जीवन शुरू हो, जिसे हम सब बहुत मिस करते हैं......लेकिन इसे आत्मविश्वास से करने के लिए हमें धीरे-धीरे बढ़ने की जरूरत है और हमें सावधान रहते हुए कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।' उन्होंने कहा कि 'न्यूजीलैंड के लोगों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमें जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं, मैं उसे खतरे में नहीं नहीं डालू्ंगी। इसलिए अगर हमें तीसरे लंवल में ही रहने की आवश्यकता है तो हम उसी में रहेंगे।'

कभी भी बेकाबू नहीं हुए हालात
50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड ने पाबंदियों को हटाने का साहस इसलिए दिखाया है, क्योंकि सोमवार को वहां कोविड-19 का सिर्फ एक नया पॉजिटिव केस ही सामने आया है। यही नहीं पूरे पांच हफ्ते के जंग में भी सौभाग्य से वहां की स्थिति कभी भी बेकाबू नहीं हुई और ऑस्ट्रेलिया से सटा छोटा सा देश इस वायरस के खिलाफ पूरे हौसले के साथ निर्णायक जंग लड़ता रहा और आखिरकार उसने फतह हासिल कर लिया। वहां कुल मिलाकर कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,122 पहुंच गई है, जिसमें 19 लोगों की मौत भी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications