टीआरएस का बीजेपी पर पलटवार, किसी को भी हैदराबाद का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

नई दिल्ली। हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में बीजेपी नेताओं के बायानों ने सियासत को गर्मा दिया है। टीआरएस और अन्य ने बीजेपी पर शहर का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। टीआरएस नेता के कविता ने कहा कि, हम किसी को भी हैदराबाद के सामंजस्यपूर्ण समाज को नहीं बिगाड़ने देंगे। यह चुनाव किसी के जाति, धर्म, क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि हैदराबाद के भविष्य के बारे में है। मैं हैदराबाद के युवाओं से अपील करती हूं कि वे यहां के विकास को देखें और ऐसे संप्रदायिक बयानों से दूर रहें।

Recommended Video

      GHMC Election 2020: BJP Bandi Sanjay Kumar के बयान पर Asaduddin Owaisi का पलटवार | वनइंडिया हिंदी
      We wont let anyone disturb the harmonious fabric of Hyderabad: K Kavitha, TRS

      बता दें कि, बीजेपी निकाय चुनाव के जरिए 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपने सियासी आधार को बढ़ाना चाहती है। जिसके चलते बीजेपी हैदराबाद के नगर निगम चुनाव में जोर-शोर से जुटी हुई है। निगम चुनाव में बीजेपी की एंट्री ने टीआरएस और एआईएमआईएम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं की पूरी फौज उतार रखी है। वहीं, टीआरएस भी निकाय चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

      इसी बीच बीजेपी ने गुरुवार को हैदाराबाद नगर निगम चुनावों को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। जिसमें फ्री बिजली और फ्री पानी से लेकर कई तरह के लोकलुभावने वादे किए गए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए हैदराबाद के लोगों को कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया। इसके अलावा अतिक्रमण से निजात और बाढ़ प्रभावित लोगों को 25 हजार रुपये राहत के रूप में देने की घोषणा की है।

      बता दें कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है. यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी और संगारेड्डी आते हैं। इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं और तेलंगाना के 5 लोकससभा सीटें आती हैं। यही वजह है कि यह निकाय चुनाव आगामी 2023 के तेलंगाना विधानसभा का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+