पश्चिम बंगाल चुनावों में ममता बनर्जी का करेंगे समर्थन: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी का समर्थन करेगी।

नई दिल्ली। West Bengal assembly elections: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी का समर्थन करेगी।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav बोले- BJP को हराने के लिए Bengal में Mamata Banerjee का देंगे साथ | वनइंडिया हिंदी

    Akhilesh Yadav
    उन्होंने कहा कि, "हम पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए, जो नफरत फैलाकर चुनाव जीतना चाहती है, ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने नफरत का प्रचार करके जीत हासिल की थी।

    यह भी पढ़ें: अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, कहा- बजाएं प्रचार का डंका देश भर में पर जगह मिली नहीं पहले दस में

    आपको बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होंगे जिसको लेकर ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी और उसकी विरोधी भाजपा चुनाव जीतने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

    साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में 42 में से 18 सीटें जीतकर भाजपा ने सभी को चौंका दिया था। निश्चित तौर पर पार्टी अपने प्रदर्शन को विधानसभा चुनावों में भी जारी रखना चाहेगी।

    गौरतलब है, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आज सोमवार को एलान किया कि वह इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आज एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगी। यदि संभव हुआ तो मैं भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनाव लड़ूंगी।"

    अगर नंदीग्राम की बात की जाए तो इस क्षेत्र से साल 2016 में टीएमसी की टिकट पर सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव जीता था। सुवेंदु ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

    Bavita One

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+